Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजन आशीर्वाद यात्रा में दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री, अलीराजपुर में वीके सिंह...

जन आशीर्वाद यात्रा में दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री, अलीराजपुर में वीके सिंह की सभा आज

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में अब केंद्रीय मंत्रियों के साथ दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य नेता भी शामिल होना शुरू हो गए हैं। भाजपा 25 सितंबर से पहले अधिकांश स्टार प्रचारकों की सभाएं प्रदेश में कराने की तैयारी कर ली है। कल गुरुवार 14 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उमरिया, जनरल वीके सिंह अलीराजपुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शाजापुर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर सभा करेंगे। चुनाव आचार संहिता लगने में अभी करीब एक माह का समय है। इससे पहले ही भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी है। पांच रथों पर भाजपा 25 सितंबर से पहले ही करीब करीब सभी विधानसभा सीटों पर एक राउंड का प्रचार पूरा कर लेंगी।

16 को ईरानी सीहोर आएंगी

जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सीहोर में यात्रा में शामिल होंगी। 21 को उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी छतरपुर आएंगे। 17 सितंबर को पन्ना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे। इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा तीन दिन आशीर्वाद लेंगे। वे 16 से 18 सितंबर तक कटनी, नरसिंहपुर और हरदा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ग्वालियर और शिवपुरी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group