बीजेपी विधायक की बेटी और युवक के बीच सड़क पर विवाद

0
9

देवरी|मध्‍य प्रदेश के देवरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर एक व्‍यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

बैंक से बाहर बुलाकर जूते से पीटा

इस पूरे मामले में ग्राम जमुनिया निवासी पीड़‍ित राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार, वह जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया के साथ रहता है. 13 अप्रैल को वह गौरझामर क्षेत्र में बैंक के काम से गया हुआ था. बैंक के अंदर एक व्‍यक्ति ने उसे बताया कि विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्‍हें बाहर बुला रही हैं|

मामले में पी‍ड़‍ित का आरोप है कि वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्‍कॉपियों के पास पहुंचा था. गाड़ी के पास जाते ही प्रियंका पटेरिया ने पहले राजेश के साथ गाली-गलौज की और फिर जूता निकालकर मारपीट शुरू कर दी. उसने प्रियंका से अपनी गलती पूछी तो कहा गया कि उनके पिता के खिलाफ काम कर रहा है. पूरी घटना में बताया जा रहा है कि पूरा मामला बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, इसका वीडियाे भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

पीड़‍ित ने की थाने में शिकायत

पीड़‍ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत गौरझामर थाने में की है. पुलिस ने कहा है कि आवेदन प्राप्‍त हो गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में पीड़ि‍त राजेश का आरोप है कि मामला प्रभावशाली परिवार से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई में देरी की जा रही है|

वो मेरी कार का करता था पीछा

विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका ने मामले में कहा कि मैंने राजेश शर्मा को मारा है, क्योंकि वह किसी के कहने में आकर मेरी कार को लंबे समय से फॉलो कर रहा है. मुझे गाड़ी से कट मारता है और इसी ने मेरा नंबर अनजान लोगों के बीच बांट दिया है. मुझे नशे की हालत में लोग रात के दो-दो बजे कॉल करते हैं. इन लोगों से मुझे जान का खतरा भी लगा हुआ है. प्रियंका ने आगे कहा कि दो साल पहले मेरे साथ जो मारपीट हुई थी, उस शिकायत में राजेश शर्मा का नाम भी शामिल है|