Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर दिखेगी MP की भव्य झांकी, इस साल...

75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर दिखेगी MP की भव्य झांकी, इस साल की थीम होगी बेहद ख़ास

MP News: भारत इस साल अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर देशभर में जोरों से तैयारियां भी शुरू हो गयी है। इस साल मध्य प्रदेश द्वारा प्रदर्शित झांकी की थीम ‘विकास का मंत्र-आत्मनिर्भर नारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर कहा कि मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गौरव का क्षण है।

झांकी की अद्भुत झलक

इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों में देश के दिल मध्य प्रदेश की झांकी की अद्भुत झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे खिला, विकास का मूल मंत्र – आत्मनिर्भर नारी के हमारे प्रण को यह झांकी और अधिक मजबूत करेगी। वंदेमातरम। सीएम यादव ने बताया कि झांकी मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नारी शक्ति पर केन्द्रित है। हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नारी आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर रही है। आज प्रदेश की बेटियां खेत-खलिहान से लेकर विमान उड़ाने में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहीं हैं।

प्रतीकात्मक प्रदर्शनी काउंटर

गणतंत्र दिवस की भव्य झांकी में मध्यप्रदेश की आत्मनिर्भर हो रही नारी की प्रतिभा और आत्मविश्वास के दर्शन होंगे। झांकी के अग्रभाग में भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट और प्रदेश की बेटी अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान के प्रतिरूप के साथ दिखेंगी। इसके बाद स्व-सहायता समूह की एक महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी करते नजर आयेंगी। द्वितीय मध्य भाग में बादल महल गेट चंदेरी की प्रतिकृति होगी एवं विश्व विख्यात चंदेरी, महेश्वरी, बाग प्रिंट साड़ियों को तैयार करने वाली बुनकर महिलाएं साड़ियों के एक प्रतीकात्मक प्रदर्शनी काउंटर के साथ विक्रय के लिए खड़ी दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group