मैसेज से हुआ शक, होटल पहुंची पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा; मचा हंगामा

0
6

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक होटल के कमरे में पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ने पर पत्नी ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र के शारदा चौक स्थित 'होटल बैलेंसिंग रॉक' की है। महिला को पिछले काफी समय से अपने पति अरुण यादव पर शक था कि उसके किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। शुक्रवार की दोपहर जब पति ने अपने मोबाइल पर किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर छोड़ा, तो कुछ देर बाद पत्नी ने उसके मोबाइल में एक मैसेज देखा। इस मैसेज से उसे पता चला कि उसके पति ने शारदा चौक स्थित होटल में एक महिला से मिलने के लिए कमरा बुक किया है।

मोबाइल मैसेज के जरिए पहुंची होटल

मोबाइल में मिले मैसेज और लोकेशन की जानकारी के आधार पर महिला ने अपने पति का पीछा किया और सीधे उस होटल जा पहुंची। जब वह होटल के कमरा नंबर 103 में पहुंची, तो उसने देखा कि उसका पति अरुण यादव एक अन्य महिला के साथ एक ही बिस्तर पर मौजूद था। अपनी आंखों के सामने पति को किसी और के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने होटल के कमरे में ही दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने दी समझाइश

हंगामा बढ़ने पर मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों पक्षों को थाने ले जाकर समझाइश दी और बाद में सभी को अलग-अलग भेज दिया। इस अनोखे मामले की क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।