Wednesday, September 27, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशबाबा महाकाल की शाही सवारी सोमवार को, उज्जैन में बंद रहेंगे स्कूल

बाबा महाकाल की शाही सवारी सोमवार को, उज्जैन में बंद रहेंगे स्कूल

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को आ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था की है। उज्जैन में महाकालेश्वर भगवान की श्रावण सोमवार अंतर्गत शाही सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी पर सोमवार यानी 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर का निर्देश

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने आदेश जारी किया है कि रविवार को सभी शासकीय-अशासकीय स्कूल खुलेंगे और सोमवार को अवकाश रहेगा। भगवान महाकाल की सावन की सवारियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में रविवार की छुट्टी (सिर्फ नगर निगम क्षेत्र) को रद्द करते हुए स्कूल लगाने का निर्णय लिया है। सोमवार को अवकाश की घोषणा कर दी है। नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल संचालित होंगे। इस आदेश के विरोध में कांग्रेस ने कहा कि बीते 50 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से सोमवार 10 जुलाई को शाम चार बजे शाही ठाठ बाट के साथ भगवान महाकाल की सवारी शुरू होगी। राजाधिराज भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। मंदिर से शुरू होकर सवारी प्रमुख मार्गों से होकर शाम पांच बजे पालकी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान महाकाल के अभिषेक-पूजन के बाद सवारी दोबारा महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल की संध्या आरती होगी।

बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए पिछले वर्ष भी सवारी के कारण रविवार को स्कूल लगाए गए थे। इस बार भी वही निर्णय पुन: दोहराया है। इसमें नया कुछ भी नहीं।
आनंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments