Thursday, April 24, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश50 प्रतिशत मत प्राप्त करने भाजपा अब घर-घर देगी दस्तक

50 प्रतिशत मत प्राप्त करने भाजपा अब घर-घर देगी दस्तक

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है। अभी पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए प्रदेश के 223 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से आशीर्वाद लेकर भाजपा ने लगभग एक बार प्रचार कर लिया है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान में करीब 24 लाख नए सदस्य भी जुड़े हैं। वहीं 8 लाख लोगों ने पुन: रजिस्ट्रेशन कराया है। अब भाजपा अपना मत प्रतिशत विधानसभा के चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक करने के लिक्ष्य पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके लिए बूथों तक संगठन को सुदृढ़ करने के बाद अब पार्टी की मंशा घर-घर दस्तक देने की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत दिनों दिए गए जीत के मंत्र को अमलीजामा पहनाने के लिए पार्टी जल्द ही एक अभियान आरंभ कर रही है। इसके अंतर्गत एक अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन होगा।

घर-घर संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

बूथ स्तर पर भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड साझा करेंगे। भाजपा नए सदस्यों को जोडऩे के लिए बस्ती संपर्क अभियान भी चला रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई हैं। कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार क्यों जरूरी है, इसकी आवश्यकता क्यों है, यह बता रहे हैं। दो अक्टूबर गांधी जयंती को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

मोदी ने कहा था- बूथ को छोटा न समझें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को भोपाल में अपने संबोधन में कहा था कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर ही बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो वातानकूलित कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान किसी तपस्या से कम नहीं है। मोदी के बूथ प्रबंधन के मंत्र को आत्मसात कर अब मध्य प्रदेश भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण अभियान के द्वितीय चरण का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनता के बीच यह भी स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि उम्मीदवार कोई भी हो हमारा उम्मीदवार एक ही है, वह है कमल। जनता को यह भरोसा दिलाया जाएगा कि जहां कमल है वहीं उनकी भलाई है। कमल के निशान को हर कार्यक्रम में प्राथमिकता दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group