इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत

0
8

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय रहे उपस्थित

इंदौर को नौवीं बार स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सफाई मित्रों का सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता  – आकाश विजयवर्गीय

शहर के कचरे के साथ साथ महिला विरोधी, वंदेमातरम नहीं बोलने वाली कांग्रेस को भी साफ करे – आकाश विजयवर्गीय

इंदौर – इंदौर शहर को नौवीं बार देश भर में स्वच्छता का सिरमौर बनाने के संकल्प के साथ 'स्वच्छ इंदौर,स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महापौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के वार्ड क्रमांक 9 से किया। इस अवसर पर आकाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह सफाई मित्रों का सहयोग कर इंदौर को नौवी बार स्वच्छता का खिताब दिलवाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। 

ytgujyu 1

स्वच्छ इंदौर हमारे नागरिकों की मेहनत का नतीजा है

इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस के महापौर के समय इंदौर के हालत क्या थे और कैलाश विजयवर्गीय जी के महापौर बनने के बात किस तरह से इंदौर का कायापलट हुआ है। तबसे अभी तक इंदौर की कमान भाजपा के महापौर के हाथों में है। कांग्रेस के जमाने में इंदौर की पहचान पलासिया जैसे समृद्ध इलाकों से आगे कुछ नहीं थी शेष शहर के हालत काफी खराब थे। यहां तक की महापौर को भी लोग कुछ नहीं समझते थे। कैलाश विजयवर्गीयजी के महापौर बनने के बाद शहर के हर इलाके का विकास हुआ और शहर के हर कोने को पहचान मिली। हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी जमीन से जुड़े नेता है, जबकि कांग्रेस के नेता इटली की एक महिला के इशारों पर नाचते हैं। हाल ही में वंदे मातरम को लेकर एक विवाद हुआ था। कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने वंदे मातरम बोलने से इंकार कर दिया था। इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। ऐसे लोग आतंकवादी ही होते हैं। कांग्रेस की विचारधारा स्वदेशी नहीं है और दूसरी ओर भाजपा देश की सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है। स्वच्छता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे संस्कारों में है। इससे समृद्धि आती है। यही हमारे प्रधानमत्री मोदीजी की सोच है। इंदौर लगातार आठ बार देश में पहले नंबर पर आया है यह आपकी मेहनत का नतीजा है। स्वच्छता महाअभियान का उद्देश यही है कि आप सभी बढ़-चढ़कर इस महाअभियान में हिस्सा ले। अपने घर के साथ अपने मोहल्ले को भी स्वच्छ करें। भाजपा स्वच्छता के साथ आपकी सुरक्षा का भी ख्याल रखती है। हमको इस बार वंदे मातरम का विरोध करने वाले, नारी शक्ति वंदे अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेसी कचरे को साफ करना है। जब-जब धरती पर आसुरी शक्तियों ने आतंक मचाया है, तब देवी ने अवतार धारण कर इनका नाश किया है। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी ने नारी को सम्मान देते हुए उनकी शक्ति को बढ़ाने की पहल की है। 

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर ने कहा कि जब भी स्वच्छता सर्वेक्षण आता है इंदौर के लिए यह दिपावली की सफाई की तरह होता है। आने वाले एक महीने में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। अधिकारी और पार्षद स्वच्छता के लिए मेहनत करते हैं क्योंकि यह उनका काम है, लेकिन इंदौर को स्वच्छ शहर का तमगा दिलाने के असली हकदार इंदौरवासी है। 
इस अवसर पर भाजपा पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सफार्ई मित्र एवं रहवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया।