Saturday, December 2, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशसुसनेर में सीएम शिवराज की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी को बताया तस्कर

सुसनेर में सीएम शिवराज की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी को बताया तस्कर

MP Election 2023: आगर मालवा मध्य प्रदेश में मतदान से पहले बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुसनेर के मिडिल स्कूल ग्राउंड से विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सुसनेर विधानसभा मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इन्हें शर्म नहीं आई एक तस्कर को उम्मीदवार बना दिया। शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता से अपील की कि किसी तस्कर को नहीं जिताना है।

अपराधियों के लिए वज्र से भी अधिक कठोर हूं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आप सब के लिए जितना कोमल हूं अपराधियों के लिए वज्र से भी अधिक कठोर हूं। इनके लिए मामा का बुलडोजर तैयार है। शिवराज सिंह चौहान ने यहां अपनी योजनाओं की तारीफ की और लाडली बहन योजना को लेकर कहा की बहनों के खातों में जब तक तीन हजार महीना नहीं पहुंचाऊंगा चैन की नींद नहीं सोऊंगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। क्षेत्र में कभी पानी दिया? भाजपा सरकार ने कुंडालिया डैम बनाया। सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी को तस्कर भी कहा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के अपराध की सारी जानकारी मंच से दी। उन्होंने जनता से कहा कि कभी किसी तस्कर को मत जिताना। अपराधियों के लिए मैं वज्र से ज्यादा कठोर हूं। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म नहीं आई। कहीं से एक तस्कर को उम्मीदवार बना दिया।

शिवराज ने कहा मैं बेटियों की पूजा करता हूं, मैं बहनों के पैर धोता हूं। कांग्रेस के लोग कई बार मजाक उड़ाते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कहते हैं, “मुख्यमंत्री नाटक करता है।” आप बताओ कन्याओं का पूजन और बहन का सम्मान नाटक-नौटंकी है क्या..? ये हमारे हृदय का भाव है लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बहनों के बारे में क्या विचार रखते हैं..?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments