Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशCM करेंगे विकास पर्व की शुरुआत, दो लाख करोड़ के होंगे भूमि-पूजन

CM करेंगे विकास पर्व की शुरुआत, दो लाख करोड़ के होंगे भूमि-पूजन

भोपाल। प्रदेश में चार माह ही विधानसभा चुनाव को बचे हैं। ऐसे में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्य बहुत तेजी से होने जा रहे हैं। कल रविवार 16 जुलाई से प्रदेश में विकास पर्व की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के कुक्षी में सिंचाई दो हजार करोड़ से अधिक की सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर विकास पर्व का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री चौहान आदिवासी बहुल बड़वानी जिले में बड़ा रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह पहला चुनावी रोड शो होगा।

यहां विकास कार्यों की सौगात देने के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम भी बड़वानी में करेंगे। 16 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडी के जरिए कलेक्टरों से बात की है। एक महीने के करीब चलने वाले विकास पर्व में करीब दो लाख करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

विकास पर्व में होने वाले प्रमुख कार्य

  • बीना रिफायनरी का विस्तार और केन बेतवा लिंक योजना के भूमिपूजन शिलान्यास
  • 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण
  • 36348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन
  • 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ
  • नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिभूजन
  • सड़क निर्माण के 21900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन
  • अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य
  • चार लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा
  • 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन
  • जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group