Friday, December 8, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री चौहान के साथ डॉ. किरण सेठ ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान के साथ डॉ. किरण सेठ ने किया पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में डॉ. किरन सेठ के साथ करंज, सागौन और पिथोरिया के पौधे लगाए। आईआईटी दिल्ली के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. किरन सेठ से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ. सेठ के साथ सविता राजे, राजेन्द्र कोठारी, रश्मि सारस्वत, डॉ. अनुपमा शर्मा, श्रेयस शुक्ला, मनीष साहू, सुरभि मेहरोत्रा, विक्की लाल स्वामी, एंटोनी घोष और सीमा बजाज पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला ने भी पौधे लगाए। नसरूल्लागंज के जितेन्द्र गौड़ ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। उनके साथ गोपाल तिवारी, अवध पटेल, ओम पटेल, देवी सिंह वेड़ा और अनुराग गौड़ भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments