Friday, February 14, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशइंदौर में युवक ने सुसाइड नोट में कानून बदलने की मांग करते...

इंदौर में युवक ने सुसाइड नोट में कानून बदलने की मांग करते हुए लिखा- ‘महिलाएं करती हैं कानून का दुरुपयोग’

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि भारत सरकार को कानून बदलना चाहिए क्योंकि महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं। अगर कानून नहीं बदले गए तो हर दिन कई लड़के और उनके परिवार बर्बाद होते रहेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक किस मामले में कानून बदलने की बात कर रहा था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नितिन बाबूलाल पडियार के रूप में हुई है जो न्यू गोविंद कॉलोनी का रहने वाला था। उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है।

अतुल सुभाष का मामला सामने आया था

हाल ही में बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। अतुल सुभाष के सुसाइड नोट के सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार कर लिया है। अतुल सुभाष ने पत्नी के झूठे केस से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group