महाप्रबंधक ने नवनिर्मित लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम भवन का किया उद्घाटन, रनिंग स्टाफ से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता की ली जानकारी

0
10

महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भोपाल एवं रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भोपाल रेल मंडल के दौरे के दौरान मंडल कार्यालय में अधोसंरचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं तथा आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने ₹1.12 करोड़ की लागत से तैयार लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के नवनिर्मित रनिंग रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने रनिंग स्टाफ से संवाद करते हुए उनके कार्य की प्रकृति, विश्राम सुविधाओं तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। विशेष रूप से रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी राय जानी तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

36587590 219f 49a1 ada5 4d5f25bb815e780b49c3 c42f 43cf 9143 0ff30c713bec9102542e 9738 466b adf3 d6252a9d4dc9

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने भोपाल स्टेशन का निरीक्षण कर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, यात्री आवागमन तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में तैयार किए जा रहे होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया तथा भीड़ प्रबंधन एवं यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने रानी कमलापति स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया सहित यात्रियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

48ff72b2 f357 4b51 9d85 1902c6c661a447a336df 503c 4340 9f13 40c4c3a2681d

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी, अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया सहित भोपाल मंडल के अन्य शाखाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।