बीना यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते अक्टूबर में भी प्रभावित रहेगा रेल परिचालन

0
6

20 यात्री ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रहेंगी निरस्त; 16 अक्टूबर तक परिचालन प्रभावित 

तीसरी रेल लाइन जुड़ने से बढ़ेगी यार्ड की क्षमता, ट्रेनों के संचालन में आएगी अधिक सुगमता

भोपाल। रेल परिचालन को अधिक सक्षम, सुगम एवं भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की दिशा में बीना एवं आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए किए जा रहे इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों में प्रभावित रहेगा। यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए 20 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग निर्धारित तिथियों में निरस्त किया गया है। विभिन्न रेल सेवाओं के निरस्तीकरण का सिलसिला 15 अक्टूबर तक तथा कुछ सेवाओं के मामले में 16 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।

1. गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर–बीना मेमू दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 64617 बीना–ललितपुर मेमू दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 61619 बीना–कटनी मुड़वारा मेमू दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुड़वारा–बीना मेमू दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 06 से 14 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 61611 बीना–रूठियाई मेमू दिनांक 06 से 16 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई–बीना मेमू दिनांक 06 से 16 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 61625 बीना–रूठियाई मेमू दिनांक 06 से 16 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई–बीना मेमू दिनांक 06 से 16 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
17. गाड़ी संख्या 22161 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 09 से 15 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
18. गाड़ी संख्या 22162 दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 10 से 16 अक्टूबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
19. गाड़ी संख्या 22163 भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।
20. गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो–भोपाल महामना एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने के पश्चात बीना एवं आगासौद स्टेशनों की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान एवं ठहराव का बेहतर प्रबंधन संभव होगा तथा रेल यातायात के संचालन में अधिक सुगमता आएगी। साथ ही, भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने की क्षमता विकसित होगी। इस अधोसंरचना कार्य से रेल परिचालन की दक्षता, विश्वसनीयता एवं समयपालन में सुधार होने के साथ-साथ बीना क्षेत्र में रेल यातायात के बेहतर प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अक्टूबर माह में बीना होकर यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें। यात्रियों को अपनी ट्रेन के निरस्तीकरण, मार्ग, ठहराव तथा प्रारंभिक एवं गंतव्य स्टेशन में हुए किसी भी परिवर्तन की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।