Wednesday, September 27, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशबोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाला बाहर

बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाला बाहर

Child in Borewel: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में मंगलवार को बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बाहर निकाल लिया गया है। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची को अब हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिटल लेकर जाया गया है।

घटना पथरिया थाने के कजारिया बरखेड़ा गांव की है। बच्ची घर में बने 20 फीट के गहराई वाले बोरवेल में खेलते हुए गिर गई थी। बच्ची ढाई साल की है। रेस्क्यू के लिए SDRF की टीम को लगाया गया था। टीम ने स्थानीय स्तर पर jcb पोकलेन की व्यवस्था कर समय रहते राहत कार्य शुरु कर दिया था। बच्ची 13 फिट की गहराई में अटकी हुई थी।

SDRF की टीम ने JCB की मदद से 16 फिट तक बोरवेल की पास खुदाई की। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्ची के मूवमेंट पर नजर रख रही थी। उसे पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही थी। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर कजरी बरखेड़ा गांव की है। यहां रहने वाले इंदर सिंह की बेटी अस्मिता सुबह करीब 10 बजे घर के आंगन में खेल रही थी, तभी बोरवेल में गिर गई। इंदर सिंह ने बताया कि कुछ बोलने पर अंदर से बच्ची जवाब भी दे रही थी। एएसपी समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

मध्यप्रदेश में प्रशासन की अपील के बावजूद कई बोरवेल खुले हैं। आए दिन इसकी वजह से लोग हादसे के शिकार होते हैं। कई बच्चों की इसकी वजह से जान भी जा रही है। बीते कुछ महीनों में मध्यप्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले ही सीहोर में एक मासूम बच्चे की मौत बोरवेल में गिरने से हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments