Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशकिसानों का कर्ज और पुराने बिजली बिल माफ करेंगे : कमलनाथ

किसानों का कर्ज और पुराने बिजली बिल माफ करेंगे : कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी घोषणाएं करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों को लेकर पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। कमलनाथ ने किसानों को लेकर पांच वादे किए हैं और कहा कि यह घोषणाएं हमारे वचन-पत्र में शामिल हो रही हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सभी को लागू किया जाएगा।

कमलनाथ ने बचे हुए किसानों के कर्ज माफ करने, किसानों के कृषि उपयोग के बकाया बिजली बिल माफ करने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों को वापस लेने की घोषणा की है। कमलनाथ ने पांच हार्स पावर तक के सिंचाई पंपों पर बिजली बिल माफ करने और सिंचाई के लिए किसानों को 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराने जैसे पांच बड़े वादे किए हैं। वर्ष 2018 में किसान कर्ज माफी जैसी घोषणा से सत्ता में आने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार भी किसानों को लेकर पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। कमलनाथ ने कहा कि पिछली बार 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। मौजूदा सरकार कर्ज का ब्याज माफ कर रही है, जो किसानों को राहत देने के लिए काफी नहीं है। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बचे हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कमलनाथ ने प्रदेश में कृषक न्याय योजना लागू करने की घोषणा की है।

किसानों को 5 बड़ी सौगातों का कमलनाथ ने किया वादा

  • वादा-1 : किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा
  • वादा 2 : सिंचाई के लिए 5 हार्स पावर पंप के लिए नि:शुल्क बिजली
  • वादा-3 : वापस होंगे किसानों पर दर्ज अन्यायपूर्ण प्रकरण
  • वादा 4 : कृषि उपयोग के पुराने बिजली बिल का बकाया होगा माफ
  • वादा 5 : किसानों को 12 घंटे मिलेगी सिंचाई के लिए बिजली

कृषक न्याय योजना से कम होगी खेती की लागत

कमलनाथ ने कहा कि कृषक न्याय योजना किसानों को राहत देने के लिए है। इससे खेती की लागत कम किया जाएगा, जिससे आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि अभी किसान खाद, बिजली, पानी किसी भी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, आंदोलन करते हैं तो उन पर प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। कांग्रेस सरकार बनने पर सभी किसानों पर अन्यायपूर्ण दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरणों को वापस लिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों के पुराने बिजली के बिलों की बकाया राशि को भी माफ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group