छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक नहीं होगी ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

0
6

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य में आज 10 अक्टूबर के दिन मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पूरे प्रदेश में मौसम बेहद खुशनुमा और आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछेक स्थानों पर छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। राज्य में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के पूरी तरह शुष्क बने रहने की संभावना है, जिसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां फिर से देखने को मिल सकती हैं।

सिनेप्टिक सिस्टम और चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक मजबूत सिनेप्टिक सिस्टम सक्रिय स्थिति में है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा वर्तमान में सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर आगे की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है, जिसके चलते मौसमी गतिविधियों में यह बदलाव आया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज धूप खििले रहने के कारण गर्मी और उमस का हल्का असर अभी भी बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के दौरान मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव होने की संभावना जताई है, जिसके तहत शहर के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।