जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्यपाल बागडे ने इस दौरान बाबा साहेब द्वारा वंचित वर्ग के कल्याण के लिए किए कार्यों, संविधान निर्माण और सामाजिक समरसता के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों के अनुसरण का आह्वान किया।









