इसरो की सफलताओं से तिरंगा आसमान छू रहा-शिक्षा मंत्री

0
144

जयपुर । शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी समिति में इसरो द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन में उपस्थित विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सफलताओं के कारण आज तिरंगा आसमान छू रहा है। इसरो के कारण हमारे चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहराया है। इसके लिए उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया।
दिलावर ने प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आप का ये प्रयास देश की आगामी पीढ़ी को इसरो से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। दो दिन के इस आयोजन में वैज्ञानिकों ने स्थानीय बच्चों का जो मार्गदर्शन किया है उससे निश्चित ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होगी।शिक्षा मंत्री ने कहा कि आम आदमी और विशेषकर बच्चों के लिए इसरो का काम सपनो को साकार करने जैसा है। चंद्रमा पर पहुंचना परीकथाओं जैसा है जिसे इसरो ने साकार कर दिखाया है।राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए दिलावर ने कहा कि मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई है कि यहां आई इसरो वै