Monday, May 13, 2024
Homeट्रेंडिंग14 साल की नाबालिग को मस्जिद के सामने से ले गया अमन,...

14 साल की नाबालिग को मस्जिद के सामने से ले गया अमन, कमरे में बंद कर गाल पर चाक़ू गोद कर लिख दिया अपना नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के चेहरे पर एक सिरफिरे आशिक ने चाकूनुमा हथियार से गोद कर अपना नाम लिख दिया। इससे पीड़िता का चेहरा जख्मी हो गया। आरोपित का नाम अमन है जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अमन पर पीड़िता को बंधक बनाने, पिटाई करने और धमकाने का भी आरोप है। घटना शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) की है।

यह मामला खीरी के थाना क्षेत्र धौरहरा का है। यहां अपनी बेटी को 14 साल की बताते हुए पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर 11:30 पर उनकी बेटी परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तब मस्जिद के सामने उसे अलीम नाई का बेटा अमन मिला। अमन ने नाबालिग को जबरन पकड़ कर अपने घर ले गया और उसे कैद कर लिया।

जब लड़की ने अमन की इस हरकत का विरोध किया तो उसको गंदी-गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसी दौरान अमन ने किसी नुकीली चीज से लड़की के गाल को गोद कर अपना नाम लिख दिया। निशान के साथ पीड़िता की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 3 दिनों तक बंद रहने के बाद नाबालिग मौक़ा पा कर किसी तरह अमन की कैद से भाग निकली और अपने घर पहुंचकर आप बीती बताई। रविवार (21 अप्रैल, 2024) को पुलिस ने अमन के खिलाफ IPC की धारा 323, 504 और 343 के तहत FIR दर्ज कर ली है। खीरी पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करवाई जा रही है। आरोपित और पीड़िता एक ही समुदाय से हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments