Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंग'कांग्रेस, ऐसी बेल जो सहारा देने वाले को ही सूखा देती है',...

‘कांग्रेस, ऐसी बेल जो सहारा देने वाले को ही सूखा देती है’, महाराष्ट्र के परभणी में गरजे पीएम मोदी

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी में  पीएम मोदी ने आज एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक ऐसी बेल है, जिसकी अपनी न कोई जड़ है, न जमीन है और इसे जो सहारा देता है, ये उसे ही सूखा देती है। 

आजादी के समय कांग्रेस ने देश का विभाजन करवा दिया, आजादी के बाद कश्मीर की समस्या खड़ी कर दी। कांग्रेस ने 370 के बहाने बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं होने दिया।वहां के दलितों को इतने वर्षों तक अधिकार ही मिलने नहीं दिए।

महाराष्ट्र में जब तक INDI अघाड़ी वालों ने जब तक सरकार चलाई, इन्होंने लगने ही नहीं दिया कि निजामों का कब्जा चला गया है, रजाकारों की मानसिकता यहां हावी थी। आज परभणी के 12 लाख से ज्यादा गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिल रहा है, ताकि उनके घर का चूल्हा जलता रहे और ये सुविधा आने वाले 5 वर्षों में भी जारी रहेगी। आज परभणी में 17 जनऔषधि केंद्रों से सभी को 80% छूट पर दवाएं मिल रही हैं। यहां बिना भेदभाव सवा लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया है।

हमने पिछले टर्म में चंद्रयान की सफलता को देखा है। इस चुनाव के बाद 140 करोड़ देशवासी गगनयान की सफलता भी देखेंगे। ये पहला चुनाव है, जब सेना के हथियारों से लेकर कोरोना की वैक्सीन तक, लोग आत्मनिर्भर भारत की सफलता की हर कोने में चर्चा कर रहे हैं। सिर्फ 10 वर्ष में देश ने विकास की एक लंबी दूरी तय कर ली है।

2024 का ये चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं हो रहा है। इस चुनाव का लक्ष्य है, भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना। इसलिए, 2024 के चुनाव के मुद्दे सामान्य नहीं है। हर मुद्दा महत्वपूर्ण है, हर कदम महत्वपूर्ण है, हर संकल्प महत्वपूर्ण है। इसलिए ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments