Sunday, September 8, 2024
Homeट्रेंडिंगपद्मा सुब्रमण्यम, नायडू और पाठक को पद्म विभूषण, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत...

पद्मा सुब्रमण्यम, नायडू और पाठक को पद्म विभूषण, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत इन्हे पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और बिंदेश्वर पाठक समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये। प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, नायडू  और पाठक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जिनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group