Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगशिक्षा मंडल ने जारी किया रिजल्ट...मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड...

शिक्षा मंडल ने जारी किया रिजल्ट…मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म…ऐसे चेक करें अपना परिणाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। MP दोनों कक्षाओं की रिजल्ट जारी करती है। बता दें कि इस वर्ष 24 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिन स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा दी थी, वह अपने रोल नंबर के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मध्यप्रदेश में 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाती हैं। पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट मई में जारी किया गया था। लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्दी जारी कर दिए गए हैं।

एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा?

मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शासकीय स्कूलों से 86.22 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों में 8वीं कक्षा के 90.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 में कुल पासिंग परसेंट 87.71 रहा है।

एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा परिणाम कैसा रहा?

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं क्लास में सरकारी स्कूलों के 91.53 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 5वीं क्लास के 90.18 परसेंट बच्चे हुए हैं। इस साल एमपी बोर्ड 5वीं का कुल पास प्रतिशत 90.97% दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments