Snake Farming : क्या कभी आपने सोचा है की जिस तरह हम अलग अलग तरह की फसलों की खेती करते है उसी तरह हमारी दुनिया में एक ऐसा गांव मौजूद है जहाँ कोबरा से लेकर अजगर जैसे खतरनाक साँपों की खेती होती है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा गांव आखिर है कहाँ? सांप का नाम सुनते ही सभी की हालत खराब हो जाती है। सांप धरती पर सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जिसके काटने पर इंसान की मौत तक हो सकती है। यही कारण है कि लोगों को सांपों से दूरी बनाकर रहने की सलाह दी जाती है। देखा जाएं तो ये बिल्कुल सही भी है, सांप के नजदीक रहने से हमें नुकसान ही होता है। शायद ही सांपों से हमें कोई फायदा होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां पर सांपों की खेती की जाती है। जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब है लेकिन ये सच है कि चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव जिसिकियाओ में लोग सांपों को अपने घरों में पालते हैं। इतना ही नहीं, इन सांपों की वजह से ही ये लोग अपना घर चलाते हैं। आम तौर पर लोग जीवन यापन करने के लिए कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ये तरीका बेहद अनोखा है, साथ ही खतरनाक भी है।
कहाँ मौजूद है ये गांव
आपको ये सुन कर ही आश्चर्य हुआ होगा की आखिर ऐसा कौन सा गांव है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये गांव चाइना में स्थित है। चीन के झेजियांग प्रांत के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है जहाँ कोबरा, अजगर, वायपर, रैटल जैसे जहरीले सांपों से लेकर बिना जहर वाले सांपों तक, सभी की खेती की जाती है। अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी समेत इन सांपों को दुनिया के कई देशों में बेचा जाता है


सांपो की खेती से होता है अच्छा व्यापार
सांपों के व्यापार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां की आबादी को देखते हुए, यहां पर 100 से भी ज्यादा स्नेक फार्म हैं। त्वचा के रोगों को ठीक करने से लेकर कैंसर की दवाइयों तक, लोग सांप का इस्तेमाल करते हैं। चीन में सांपों की खेती की परंपरा काफी पुरानी है।
इन चीज़ों में होता है इस्तेमाल
इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार 1980 में इस गांव में पहली बार सांपों की खेती हुई थी। यानी इस गांव के लोग कई सालों से खेतों में फसल की जगह सांपों को पालते हैं। चीनी दवाइयों में भी जहरीले सांपों को इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि चीन के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है। हर साल लगभग 30 लाख सांपों की खेती की वजह से गांव में रहने वाले लोग इन सांपों को अपनी आय का मुख्य साधन बनाते हैं।









