Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगBJP सांसद रवि किशन पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बताया अपना...

BJP सांसद रवि किशन पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बताया अपना पति, दर्ज हुई FIR

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच गोरखपुर से सांसद रवि किशन विवादों से घिर गए है। महाराष्ट्र की एक महिला ने उन्हें अपना पति होने का दावा किया है। साथ ही यह भी कहा है कि उन दोनों की शादी हुई है। जिससे एक बेटी भी है। महिला के आरोपों के बाद सांसद की पत्नी ने उस महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जिसमे ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी समेत कई आरोप लगाए है। महिला का नाम अपर्णा सोनी बताया जा रहा है।

रवि किशन की पत्नी ने दर्ज कराई FIR

रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि, इस महिला के नाम एक साल पहले भी उन्होंने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। चुनाव के समय महिला से आरोप लगवाकर चुनाव लड़ रहे रवि किशन की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते रवि किशन की छवि को ख़राब करने के लिए महिला यह आरोप लगा रही है। वहीं खबर है कि रवि किशन पर आरोप लगाने की साजिश में सपा नेता का हाथ है।

रवि किशन की पत्नी ने अपनी FIR में बताया कि, उस महिला ने धमकी देते हुए कहा कि, उसके संबंध अंडरवर्ल्ड के साथ है। वह उसके परिवार को ख़त्म करवा देगी। उसने धमकी देते हुए यह भी कहा कि आपको पहले भी बताया गया था आपसे कहा गया था, लेकिन आप हमारी बात नहीं माने, यदि हमारी बात नहीं मानी तो ध्यान रखना कि तुम्हारे पति को मेरे साथ बलात्कार करने के झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। सांसद की पत्नी ने आगे बताया कि, उस महिला ने उनसे जान से मारने की धमकी देते हुए 20 करोड़ की मांग की है।

प्रीति शुक्ला ने अपनी FIR में आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति, उसकी बेटी, बेटे और समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय और न्यूज टाईम नेशन के पत्रकार खुर्शीद खान राजू के खिलाफ शिकायत की है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

दरअसल महाराष्ट्र की रहने वाली अपर्णा सोनी नाम की महिला ने रवि किशन पर आरोप लगाते हुए उन्हें अपना पति बताया था। उसने कहा कि उसकी और रवि किशन की शादी हुई है। और उस शादी से एक बेटी भी है। वह चाहती है कि, वह उसे अपनाए और बेटी को अपना नाम दे। बीते एक साल से रवि उसके संपर्क में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments