Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोराम भक्ति के साथ बच्चों की क्यूटनेस भा गई लोगों को, देखें...

राम भक्ति के साथ बच्चों की क्यूटनेस भा गई लोगों को, देखें Viral Video…

Viral Video: पूरा देश ही राम भक्ति में डूबा हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में यी गीत था। धारावाहिक में लव-कुश ने राम सभा में वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण का वाचन करते हुए इस गीत को गया था। धारावाहिक में राम का किरदार जहां अरूण गोविल ने निभाया था, वहीं सीता के रूप में दीपिका चिखलिया नजर आई थी। धारावाहिक का यह गीत उस वक्त भी काफी प्रसिद्ध हुआ था और आज भी यह गीत लोगों की जुबां पर कायम हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें दो मासूम बच्चों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की। उनके इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक आठ हजार से अधिक लाइक्स और एक हजार से ज्यादा रीट्वीट्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – अदभूत सुन्दर तस्वीर, लव-कुश की। दूसरे ने कहा- इन बच्चों ने दिल जीत लिया!

क्या है वीडियो में ?

वीडियो में दो मासूम बच्चे धारावाहिक रामायण का एक गीत ये रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की बाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बच्चों ने धारावाहिक की तरह लव-कुश का वेष धारण किया हुआ है और हाथ जोड़कर वे इस गीत को गाते नजर आ रहे हैं। लोगों को उनकी राम भक्ति के साथ ही उनकी क्यूटनेस भा गई है।

रामानंद सागर की रामायण में था यह गीत

बता दें कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में यी गीत था। धारावाहिक में लव-कुश ने राम सभा में वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण का वाचन करते हुए इस गीत को गया था।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group