Monday, December 11, 2023
Homeवायरल विडियोViral video: गोलगप्पे में बैठी दुर्गा मां, पानी पूरी थीम पर बना...

Viral video: गोलगप्पे में बैठी दुर्गा मां, पानी पूरी थीम पर बना पंडाल, देखें वायरल वीडियो

Navratri 2023 Viral video : कोलकाता के इस पूजा पंडाल को गोलगप्पे के आकार में सजाया गया है। लोग दूर दूर से इस पंडाल को देखने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का दुर्गा पूजा (Kolkata Durga Puja) समारोह अपनी रचनात्मकता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। इस वर्ष, शहर के दक्षिणी उपनगर बेहाला में एक पंडाल ने अनोखी क्रिएटिविटी दिखाई गई है। जिसमें सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि स्वाद को भी शामिल किया गया है।बेहाला नोटुन दल क्लब द्वारा आयोजित पंडाल अपनी इस अनूठी थीम के लिए लोगों को खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोग इसे बनाने वालों की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता के इस पूजा पंडाल को गोलगप्पे के आकार में सजाया गया है। स्ट्रीट फूड और दिव्य वास्तुकला के इस उल्लेखनीय मिश्रण ने स्थानीय लोगों और आगंतुकों की कल्पना को समान रूप से आकर्षित कर लिया है। पंडाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जहां लोग दुर्गा पूजा मनाने के इस अभिनव दृष्टिकोण के लिए अपनी आश्चर्य और सराहना ज़ाहिर कर रहे हैं। लोग दूर दूर से इस पंडाल को देखने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद ये लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि कोलकाता में हर साल नवरात्रि के मौके पर अलग अलग थीम पर मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित किया जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां दुर्गा को गोलगप्पे में स्थापित किया गया है। खास बात ये है कि लोग इसे बनाने वालों की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी देखें ये बेहद खास वीडियो।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

सिर्फ कोलकाता ही नहीं, पूरे देश में अब इस पंडाल की चर्चा हो रही है।वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ‘ये थीम बेहद शानदार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इस थीम के बारे में सोचने वाले की भी तारीफ करनी चाहिए।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments