Viral Video: नोट गिनने वाली महिला रोबोट है या इंसान

0
503

Viral Video: जमाना बदल चुका है, बाजार में और आम चाल चलन में अब कई कामों का निपटाने के लिये मशीनों को उपयोग किया जाने लगा है। मशीनी उपयोग से आम जिंदगी के बहुत से काम काफी आसान और समय बचाने वाले हो गये हैैं। ऐसा ही एक काम है नोटों को गिनने का। बैैंक, पोस्टआफिस, व्यापार, व्यवसाय या आम जीवन में जब अधिक नोटों को गिनने की आवश्यकता होती है तो नोट गिनने की मशीन का उपयोग किया जाने लगा है। इससे पहले सामान्यत: नोट को गिनने के लिये मशीनों को नहीं इंसान अपने हाथों से नोट गिनने का काम करते थे जो कि काफी आसान काम नहीं होता था। हर व्यक्ति का नोट गिनने का अपना तरीका होता था। कई कई बार नोटों को दो-दो, तीन-तीन बार गिनना होता था। जब अधिक मात्रा में नोटों को गिनना होता था तो मानव परिश्रम अधिक ज्यादा लगता था। कई लोगों को इस काम लगाया जाता था जिसमें कई बार नोटों की संख्या को लेकर गड़बड़ी हो जाती थी। लेकिन अब नोट गिनने की मशीनों ने इस काम को समय बचानेवाला और आसान बना दिया है। कुछ ही सेकेंड्स में नोट गिनने की मशीने यह काम कर देती हैैं जिसमें गलती की संभावना भी कम रहती है।तकनीक के जमाने में अब भी कुछ लोग ऐसे हैैं जो मशीनों को भी मात देने में पीछे नहीं रहते हैैं। ऐसी ही एक महिला की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही जिसे इंसानी नोट गिनने की मशीन कहा जा रहा है। वीडियों में जो महिला नोट गिन रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह नोट गिनने की मशीन से भी तेज गति से नोट गिन रही है। इस वीडियो को जो भी देख रहा वह वह हैरान हुए बिना नहीं रह पा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर हैंडल @crazyclipsonly पर शेयर किया गया है। ऐसा लगता है कि वायरल वीडियो चीन में शूट किया गया है। वीडियो में युवती मशीन की गति से पैसों की गड्डियां गिन रही है। वह तेजी से अपनी उंगलियां चलाकर नोट गिन रही है। वह नोटों को गिनकर उनकी संख्या कागज पर लिख रही है। महिला को इतनी जल्दी नोटों की गड्डियां गिनता देख हर कई लोग हैरान रह गया है। इस वीडियो में युवा महिला अपनी प्रतिभा में खोई हुई नजर आ रही है और नोटों को गिन रही है। इस वायरल वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स चौंकाने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या वह सही गिनती कर रही है… इसका पता कैसे लगाया जा सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि उसे पैसे गिनने का बहुत अनुभव है। वहीं अन्य यूजर ने महिला की प्रतिभा को अद्भुत बताया।