Sunday, September 24, 2023
Homeवायरल विडियोViral Video: दाढ़ी में फंसी हजारों मधुमक्खियां, यूजर ने कहा ये दुनिया...

Viral Video: दाढ़ी में फंसी हजारों मधुमक्खियां, यूजर ने कहा ये दुनिया का 8वां अजूबा, देखें वीडियो

Viral Video: अपने कई बार मधुमक्खियों के झुंड किसी इमारत या फिर किसी पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता तो देखा ही होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी इंसान के चेहरे पर बना मधुमक्खियों का छत्ता देखा है, अगर आपका जवाब न है तो इस वीडियो को देखना तो बनता है, जो इन दिनों हर किसी को चौंका रहा है। वीडियो में एक शख्स के चेहरे पर घना मधुमक्खियों का छत्ता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर यकीनन खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस वीडियो में एक शख्स बेखौफ होकर अपने चेहरे पर मधुमक्खियों का छत्ता लगाए हुए है। सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि मधुमक्खियों का यह छत्ता इतना बड़ा है जो इस शख्स के सीने और पेट तक फैला है। इस दौरान कुछ मधुमक्खियां इस शख्स के चेहरे के ऊपर उड़ती भी नजर आ रही है। वायरल हो रहा वीडियो काफी डरावना है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे मधुमक्खियों के झुंड ने शख्स के चेहरे पर अपना घर बना रखा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। सिर्फ एक मधुमक्खी इंसान को काट ले तो शरीर में सूजन हो जाती है। वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा इसने मधुमक्खियों के लिए घर बनाने के लिए अपना चेहरा ही नहीं, बल्कि पूरा शरीर दे दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दुनिया का 8वां अजूबा आदमी है। तीसरे यूजर ने लिखा, ऐसा कैसे हो सकता है, मधुमक्खियां इसे क्यों नहीं मार रही हैं।

बिना किसी सेफ्टी के मधुमक्खियों को अपने चेहरे पर लटकाए हुए

इससे पहले मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें एक्सपर्ट ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर चढ़कर पूरी सेफ्टी के साथ छत्ते से शहद निकालता है। इस दौरान भी मधुमक्खियों का झुंड उस शख्स के पूरे शरीर पर लटक जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी वह शहद निकालता रहता है। यहां यह शख्स बिना किसी सेफ्टी के मधुमक्खियों को अपने चेहरे पर लटकाए हुए है। इस दौरान वह कैमरे में बातचीत करता भी नजर आ रहा है। इस वीडियो पर अधिकतर यूजर्स ने शॉक्ड रिएक्शन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments