Viral Video : कहते है शेर तो शेर होता है। शेर से पंगा नहीं लेना चाहिए। खास तौर पर सोते हुए शेर को छेडऩा तो किसी मुसीबत को बुलाने से कम नहीं होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो रणथंभौर का है। रणथंभौर का यह वीडियो जिसने भी देखा वह देखकर अचंभित रह गया। दरअसल, यहां एक बाघ आराम से पेड़ के नीचे सुस्ता रहा था। तभी उसके करीब से एक कुत्ता ऐसे निकलता है कि मानो वह खूंखार बाघ नहीं, बल्कि शाकाहारी बकरी हो। इतना ही नहीं, जब टाइगर नींद से जाग जाता है तो कुत्ता भागने के बजाए अपने से कई गुना ताकतवर शिकारी को डराने के लिए ना सिर्फ उस पर भौंकता बल्कि उसकी ओर लपकता भी है। लेकिन भैया… टाइगर तो टाइगर था उसने 10 सेकंड नहीं लगाए कुत्ते को निपटाने में।
यह वीडियो ट्विटर पर @irsankurrapria ने शेयर किया। उन्होंने लिखा- सोते हुए बाघ को हल्के में ना लें। उन्होंने आगे लिखा- यह वीडियो रणथंभौर के ञ्ज120 टाइगर का है, जो किलिंग मशीन के नाम से भी कुख्यात है। यहां तक इसने तेंदुए, स्लॉथ बीयर और लकड़बग्घा को भी अपना शिकार बनाया है। बता दें, इस क्लिप को लखन राणा द्वारा राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फिल्माया गया है। यह वायरल क्लिप महज 27 सेकंड का है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक बाघ पेड़ के नीचे लेटकर सुस्ता रहा है। अचानक उसके नजदीक से एक दुबला-पतला कुत्ता जाने लगता है। तभी टाइगर उसकी आहट से जाग जाता है। कुत्ता भौंकते हुए बाघ की ओर लपकता है। लेकिन टाइगर चंद सेकंड में उसका काम तमाम करके जंगल में ले जाता है। इस पूरे दृश्य को पास ही खड़े वाहन पर बैठे पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह मामला गुरुवार सुबह का है। अब यह क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉम्र्स से शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर @irsankurrapria ने जब इसे पोस्ट किया तो मामला वायरल हो गया। अब तक वीडियो को 55 हजार से अधिक व्यूज और 1300 से च्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने कहा कि यह पूरी तरह से योजनाबद्ध लग रहा है। सिर्फ पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक कुत्ते की बलि दे दी गई। जबकि कुछ ने कहा कि कुत्ते को चुपचाप अपने रास्ते निकल जाना चाहिए था। आप कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात लिख सकते हैं।
Don't take a sleeping tiger so lightly.
— Ankur Rapria, IRS (@irsankurrapria) June 30, 2022
T120 tiger from Ranthambore aka killing machine, hv killed even a leopard, sloth bear and hyena.
RTR, Rajasthan
Vc~Lakhan Rana@my_rajasthan @ParveenKaswan @joy_bishnoi @surenmehra @nehaa_sinha @ipskabra pic.twitter.com/m1VwACDJcB