Thursday, October 5, 2023
Homeवायरल विडियोViral Video: इन खतरनाक बिच्छुओं के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: इन खतरनाक बिच्छुओं के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: क्या कभी आपने सोचा है की जिस तरह हम अलग अलग तरह की फसलों की खेती करते है उसी तरह खतरनाक बिच्छुओं की खेती होती है। अब आप सोच रहे होंगे की बिच्छु जिसके काटने पर इंसान की मौत तक हो सकती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजार में बिच्छु का जहर महंगे दाम पर बिकता है, क्‍यों कि बिच्छुओं के जहर का इस्तेमाल दवा के लिए होता है। इसकी वजह से कई जगहों पर बिच्छुओं को पाला भी जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आम तौर पर लोग जीवन यापन करने के लिए कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ये तरीका बेहद अनोखा है, साथ ही खतरनाक भी है।

वायरल वीडियो में बिच्छुओं का झुंड दिखाई दे रहा है। एक जगह पर इतने अधिक संख्या में बिच्छू देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से हॉल में बड़ी संख्या में बिच्छू घूम रहे हैं और उन्हें पाला जा रहा है। इन बिच्छुओं को समय-समय पर खाना खिलाया जाता है। अभी यह बिच्छु छोटे-छोटे हैं, लेकिन बड़े होने पर इन्हें लैब में ले जाया जाएगा और इनका जहर निकाला जाएगा। दावा किया जाता है कि एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। आपको जानकर हैरान होगी कि एक बिच्छू के शरीर से सिर्फ दो बूंद ही जहर निकलता है।

रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

यह बिच्छुओं का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर ) पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 97 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। बिच्छुओं का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने इसे बहुत ही भयानक नजारा बताया है, तो किसी का कहना है कि इन्हें खाना कौन देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments