Wednesday, October 4, 2023
Homeवायरल विडियोVIRAL VIDEO: साड़ी पहनकर महिला ने समुद्र में किया कुछ ऐसा, देखते...

VIRAL VIDEO: साड़ी पहनकर महिला ने समुद्र में किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग

VIRAL VIDEO:आजतक अपने दुनिया में एक से एक हैरतअंगेज कारनामा देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जो साड़ी पहनकर समुद्र में स्टंट किया है। बता दें पीली साड़ी पहनकर महिला ने समुद्र की लहरों से लड़ते हुआ उसके ऊपर ‘Kiteboarding’ स्टंट करती हुई नजर आ रही है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला साड़ी में काइटबोर्डिंग कर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है। पीली साड़ी में हैरत अंगेज तरीके से काइटबोर्डिंग करने वाली इस महिला का नाम कात्या सैनी है। इनके द्वारा पानी के ऊपर किए गए स्टंट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर अपने अद्भुत कला का परिचय दिया है। वीडियो में कात्या सैनी बिल्कुल निडर होकर काइटबोर्डिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वो कभी हवा में ऊपर जाती हैं, तो कभी नीचे समुद्र में स्केटबोर्डिंग करने लगती हैं। यह वीडियो देखकर आप भी ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

यूजर कर रहे कमेंट

अक्सर ये कहा जाता है कि महिलाएं साड़ी पहनकर स्पोर्टस के जुड़े कोई काम नहीं कर सकती हैं। कात्या सैनी ने उस मिथ को तोड़ दिया। उन्होंने निडर होकर जिस तरह काइटबोर्डिंग किया है उसे देखकर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान एक पल एक लिए भी ऐसा नहीं लगा कि उनके अंदर एनर्जी या कॉन्फिडेंस की कमी हो रही है। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक तरफ जहां ज्यादातर यूजर्स कात्या सैनी के इस साहसिक एडवेंचर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को लगता है इस तरह के क्रियाकलापों के लिए साड़ी सही ऑप्शन नहीं है। हैरन कर देने वाल स्टंट तमिलनाडु के तूतीकोरिन का है। इसमें दिख रही महिला कोई नवसिखुआ नहीं बल्कि ड्राइविंग इंस्ट्रक्टर है। बताया जा रहा है, महिला ने वीडियो शूट करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments