Sunday, September 24, 2023
HomeदुनियाAjab gajab news: लुक ऐसा कि देखते ही डर जाते हैं लोग,...

Ajab gajab news: लुक ऐसा कि देखते ही डर जाते हैं लोग, चर्चा में है फ्रेजा की कहानी

Ajab gajab news: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये अपने चेहरे को इतना बदल चुके हैं कि उन्हें कोई पहचान तक नहीं पाता। ऐसी ही एक महिला की कहानी फिलहाल चर्चा में है, जिसने अपना रूप ऐसा अजीबोगरीब बना लिया है कि लोग उसे देखते ही घबरा जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इस महिला को देखने के बाद लोग इसे एलियन समझ लेते हैं।

इंसानों से बिलकुल अलग

असल में ये एलियंस कैसे नजर आते हैं, इसका ब्यौरा कोई नहीं दे सकता। हालांकि, जो भी एलियंस का स्केच बनाता है, वो इसे थोड़ा अजीब सा ही रखता है। इस तरह का चेहरा दिया जाता है जो इंसानों से बिलकुल अलग होता है। सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी कई फोटोज शेयर की। इसके साथ ही उसने बताया कि कई लोग उसे देखते ही एलियन समझ लेते हैं। बॉडी मॉडिफिकेशन करवाने की वजह से वो इंसान जैसी नजर नहीं आती। जो भी उसे देखता है, वो उसे दूसरे ग्रह से आया हुआ समझ लेता है। इतना ही नहीं, कई लोग तो उसे देखने के बाद उस पर पवित्र जल तक छिड़कने लगते हैं। यानी वो महिला को भूत समझ बैठते हैं।

बॉडी मॉडिफिकेशन करवाया

लंदन की रहने वाली 27 साल की फ्रेजा फोरिआ इन दिनों चर्चा में है। फ्रेजा की चर्चा उसके लुक्स की वजह से है। खुद को एलियन कहने वाली फ्रेजा ने बताया कि कई लोग उसे देखकर डर जाते हैं। वो उसे शैतान समझकर उसके ऊपर पवित्र जल छिड़कने लगते हैं। फ्रेजा ने ग्यारह साल की उम्र से ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिया था। अब 27 की हो चुकी फ्रेजा ने इतनी बार बॉडी मॉडिफिकेशन करवाया है कि देखने में वो किसी एलियन जैसी दिखती है। इंसान जैसा अब उसके लुक्स में कुछ बचा नहीं है।

फ्रेजा ने बताया कि उसे हमेशा से ऐसा लगता था कि वो सबसे अलग है। लेकिन समय के साथ उसने अपनी यूनिकनेस को अपना लिया। नीले बालों के साथ उसके लुक को देखकर कई लोग बातें बनाते हैं। कई उसे ताने भी मारते हैं। लेकिन फ्रेजा को अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई इसे शैतान समझता है तो कोई एलियन। लेकिन फ्रेजा अपने लुक्स से संतुष्ट है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments