Saturday, July 27, 2024
Homeदुनियाभारत में ही नहीं, विदेश की इन 5 जगहों पर भी है...

भारत में ही नहीं, विदेश की इन 5 जगहों पर भी है लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ (Lucknow) सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजधानी नहीं, बल्कि भारत के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। उत्तर प्रदेश की शान कहे जाने वाले नवाबों के शहर लखनऊ को अवध भी कहा जाता है। लखनऊ नवाबी अदब और तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चिकनकारी से लेकर बिरयानी और टुंडे कबाब का स्वाद लेने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। लखनऊ का इतिहास भी काफी समृद्ध है। लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें और खंडहर नवाबों और अंग्रेजों की दास्तान कहते हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तरह ही विदेश में भी लखनऊ नाम के शहर हैं। जानिए विदेशों में स्थित लखनऊ नाम की जगहों के बारे में। कुछ अपने-अपने देशों में बहुत प्रसिद्ध हैं जबकि कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।भारत के अलावा किन किन देशों में लखनऊ स्थित है

वेस्ट वर्जीनिया के हैम्पशायर का लखनऊ

वेस्ट वर्जीनिया में लखनऊ नाम की हवेली है, जिसे कासल इन द क्लाउड के नाम से जाना जाता है। यह माउंटेन टॉप स्टेट में 5500 एकड़ जमीन पर फैला है, जिसमें 16 कमरे हैं। इस जगह को कैसल प्रिजर्वेशन सोसायटी द्वारा मौसम के अनुसार पर्यटकों के लिए खुलता है।

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का लखनऊ

अमेरिका में तीन लखनऊ में से, ये वाली लखनऊ जगह हैरिसबर्ग-कार्लिस्ले क्षेत्र में स्थित है। ये लखनऊ एक छोटा सा इलाका है, जो अपने स्थानीय नगर निगम द्वारा शासित न होकर, बड़े प्रशासनिक प्रभागों के हिस्से के रूप में प्रशासित किया जाता है। लखनऊ का यह शहर दौफिन काउंटी, पेनसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है और इसका नाम भारत में लखनऊ (नवाबों का शहर) शहर के नाम पर रखा गया था।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया के दो “लखनऊ” में से, ये वाला लखनऊ मध्य पश्चिम क्षेत्र न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। इसकी देखभाल न्यू साउथ वेल्स के स्थानीय सरकार क्षेत्र द्वारा की जाती है। लखनऊ गांव मिशेल हाईवे पर है। ये 2016 में यहां की आबादी कुछ 297 बताई गई थी। आपको बता दें, 1850 के दशक में ये सोने के खनन की एक समृद्ध विरासत हुआ करती थी।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लखनऊ

लखनऊ विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी गिप्स्लैंड क्षेत्र में भी एक जगह है। यहां का लखनऊ मिशेल नदी पर बैरन्सडेल के क्षेत्रीय केंद्र के पास है। ये जगह पूर्वी राजधनी, मेलबर्न के 287 किलोमीटर पूर्व में गिप्सलैंड क्षेत्र में मौजूद है।

कनाडा में ओंटारियो का लखनऊ

कनाडा के ओंटारियो में एक इलाका है, जिसका नाम लखनऊ ब्रूस काउंटी है। इस जगह की जनसंख्या वर्ष 2016 के अनुसार 1,121 है। कई प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जैसे पॉल हेंडरसन, डेव फरिश, बॉबी रेमंड, आदि इसी लखनऊ से निकले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments