Friday, October 18, 2024
HomeदुनियाDawood Ibrahim: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में दिया...

Dawood Ibrahim: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Pakistan Dawood Ibrahim: मुंबई हमलों का गुनाहगार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया। पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर हैं। दाउद को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है। शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है।

पाकिस्तान में इंटरनेट डाउन

पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में हलचल तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है। देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है। इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है।दावा किया।रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है। दुनिया भर की इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर रोक लगाए जाने की पुष्टि की है।

मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद

बता दें कि और अंडरवर्ल्ड डॉन और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group