Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मPalmistry: आंखों से जानें व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव

Palmistry: आंखों से जानें व्यक्ति का भाग्य और स्वभाव

Palmistry:चेहरा हमारे व्यक्तित्व और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। मन के भीतर जो भाव चलते हैं वही चेहरे पर प्रतिबिंबित होते हैं। आपने आमतौर पर हाथों और माथे की लखीरें देखकर ज्योतिषियों को भविष्य के बारे में बताते देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि आपकी आँखें भी आपके स्वभाव के कई राज खोलती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसका भाग्य और उसके व्यक्तित्व को जाना सकता है। हालांकि कई बार हमारी भाग्य रेखाएं बदलती रहती हैं, लेकिन बावजूद इसके चीजों का आकलन काफी हद तक किया जा सकता है। तो आज हम आखों के बारें में कुछ अद्भुत जानकारी साझा करेंगे, तो चलिए जानते हैं-

आखों से जुड़े रहस्य के बारे में –

मोटी और लंबी आंखें: जिस जातक की आंखें मोटी, लंबी होती हैं, वह लोग बहुत सरल और अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं। साथ ही यह दान-पुण्य करने में काफी आगे और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती है। कहा जाता है, ऐसे लोग संपन्न होते हैं।

छोटी आंखें:जिन जातक की आंखें छोटी- छोटी होती हैं, वे वायु तत्व प्रधान वाले होते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं, जिसके बदौलत ये हर काम पर अपनी पकड़ रखते हैं। साथ ही इन्हें अवसरों का उपयोग करना अच्छी तरह से आता है। इस वजह से ये लोग काफी ऊंचे मुकाम तक पहुंच जाते हैं।

काली आंखें: काली आंख वाले जातक बेहद सुंदर, सुशील और मीठी वाणी वाले होते हैं। अगर किसी स्त्री की आंखें काली हैं, तो वे काफी सफल होती हैं। साथ ही दूसरे लोग इनकी समझदारी के कायल होते हैं। कहा जाता है, ऐसी महिलाएं लोगों का दिल जीतने में भी माहिर होती हैं।

आँखें कम-कम खुलती: जिन व्यक्तियों की आँखें कम-कम खुलती हैं, ऐसे लोगों का मन काफी साफ होता है। साथ ही ये लोग स्वभाव से बहुत दयालु होते हैं। प्रेम से परिपूर्ण इन लोगों का ध्यान हमेशा इस बात पर लगा रहता है कि कहीं इनकी वजह से अन्य लोगों को कभी कोई परेशानी न हो। इस कारण ये लोग सदा दूसरों को खुश करने का प्रयास करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments