Sunday, September 8, 2024
Homeधर्मParrot : वास्तु के अनुसार घर में तोता पालना होता हैं शुभ...

Parrot : वास्तु के अनुसार घर में तोता पालना होता हैं शुभ या अशुभ ? जानिए सबकुछ..

Parrot: तोता शब्द जेहन में आते ही बुद्धिमान और आवाज को कॉपी करने वाले पक्षी की तस्वीर उभर कर सामने आ जाती है। कई लोग घरों में शौक से तोता पालते हैं।हालांकि, उनको यह नहीं पता होता कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से इन्हें शुभ माना जाता है। इससे कई तरह के दोष भी समाप्त होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि तोता पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।वास्तु के हिसाब से तोता बहुत ही शुभ होता है घर के लिए। इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। ये दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं उनकी आवाज भी उतनी ही मनमोहक होती है। आज इस लेख में तोते को घर में रखने से क्या लाभ होता है और इसके पिंजरे को किस दिशा में रखना अच्छा होता उसके बारे में बताएंगे।

दूर होते हैं कई दोष….

  1. जो लोग अपने घर में तोता पालते हैं, उनके मन में निराशा कम होती है क्योंकि उनके आसपास बहुत पॉजिटिव माहौल बन जाता है। इतना ही नहीं तोते को घर में रखने से कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
  2. कहा जाता है कि तोते को घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है। अगर आपके घर में तोता नहीं भी है और उसकी तस्वीर है, तो इससे भी राहु, केतु और शनि की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ती है और तो और घर में किसी की अकाल मृत्यु की संभावना भी नहीं होती है।
  3. वास्तु के अनुसार तोते को घर में पालने से पति पत्नी के रिश्ते भी बेहतर होते हैं। साथ ही दोनों के बीच झगड़े कम होते हैं और रिश्ते में सकारात्मकता बढ़ती है।
  4. आपको बता दें कि घर की पूर्वी उत्तर दिशा में तोते को रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है।तोता पालने के दौरान हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तोता अगर पिंजरे में रह रहा है, तो भी उसका मन खुश होना चाहिए।
  5. अगर तोता नाराज होता है तो कहा जाता है कि वह घर को बद्दुआ भी दे सकता है, जिससे नकारात्मक प्रभाव घर और जीवन पर पड़ सकता है।
  6. अगर कोई तोता पालना चाहता है तो इसको रखने के लिए दिशाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तोते को हमेशा घर की पूर्वी-उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा तोते को रकने के हिसाब से बेहद शुभ मानी जाती है।
  7. घर में तोता पालने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और लोगों को निराशा के भाव से उभरने में सहायता मिलती है।
  8. घर में तोता पालने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। इससे घर की दरिद्रता दूर होने में मदद मिलती है। वहीं, अगर घर में तोते की फोटो लगाते हैं तो इससे राहु-केतु और शनि की बुरी नजर घर पर नहीं पड़ती है।
  9. घर में तोता पाला है तो उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करना चाहिए। वास्तु के हिसाब से तोते को पिंजरे में खुश रखना चाहिए। वहीं, नाराज होने पर घर पर नकारात्मक असर पड़ने लगता है।
  10. दांपत्य जीवन में अक्सर कलह की स्थिति बने रहती है। ऐसे में तोता पालना काफी बेहतर माना गया है। इससे वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है और घर में सकारात्मकत का माहौल बनता है।
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group