जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?

0
9

आबूरोड। सिरोही जिले के अंतर्गत आबूरोड निकाय चुनाव के वार्ड-वार परिणाम सामने आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। कुल 24 वार्डों वाली इस नगर पालिका सीट पर दोनों ही प्रमुख दलों ने 11-11 वार्डों पर जीत दर्ज करते हुए बराबरी की है, जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 24 में से 11-11 वार्डों पर कब्जा जमाया है। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जिससे अब बोर्ड के गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है।

  • वार्ड 1: सुरेश (कांग्रेस)

  • वार्ड 2: आशा बंजारा (कांग्रेस)

  • वार्ड 3: आरती बंजारा (कांग्रेस)

  • वार्ड 4: सरोज कंवर (भाजपा)

  • वार्ड 5: जयेश कुमार (कांग्रेस)

  • वार्ड 6: पुष्पा चारण (भाजपा)

  • वार्ड 7: पायल कंवर (भाजपा)

  • वार्ड 8: पूजा राणा (कांग्रेस)

  • वार्ड 9: इमामुद्दीन (भाजपा)

  • वार्ड 10: शोभा जोशी (कांग्रेस)

  • वार्ड 11: हेमराज (भाजपा)

  • वार्ड 12: अनीता सैनी (भाजपा)

  • वार्ड 13: नीता जिनगर (भाजपा)

  • वार्ड 14: सुनील अग्रवाल (कांग्रेस)

  • वार्ड 15: भवनीश बारोठ (कांग्रेस)

  • वार्ड 16: नरगिस कायमखानी (कांग्रेस)

  • वार्ड 17: दिलीप परवानी (भाजपा)

  • वार्ड 18: सुमित जोशी (कांग्रेस)

  • वार्ड 19: प्रेम सिंह (निर्दलीय)

  • वार्ड 20: मंजू माली (भाजपा)

  • वार्ड 21: गायत्री माली (निर्दलीय)

  • वार्ड 22: अजयवाला (भाजपा)

  • वार्ड 23: भावना अग्रवाल (भाजपा)

  • वार्ड 24: दिनेश मेघवाल (कांग्रेस)

मतगणना की पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहा।