Recipe: कम तेल सोखने वाली फूली हुई पूरियां बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

0
1150

Recipe: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। जल्दी ही राखी, जन्माष्टमी, दशहरा, करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं ऐसे पूड़ी अधिकतर घरों में बनाई जाती हैं। एकदम गोल पूड़ी नाश्ते या दोपहर के भोजन में खाई जा सकती है। गर्म-गर्म पूड़ी अपने आप ही हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। कुरकुरी फूली हुई पूड़ी देखते ही मुंह में पानी आने लगता है। आमतौर पर लोग इसे सब्जी के साथ खाना पसंद करते है। लेकिन अगर पूड़ी में ज्यादा तेल होता है तो मुंह बन जाता है। अगर आप भी पूड़ी बनाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि पूड़ी तेल ज्यादा सोखती है तो ये टिप्स अपनाकर आप अपनी समस्या को दूर कर सकती हैं।

आइए जानते हैं कैसे

  • पूड़ियां बनाने के लिए आटा सॉफ्ट नहीं थोड़ा सा टाइम गूंथें । ऐसा करने से पूड़ी फूली हुई और ऑइल फ्री बनती है।
  • पूड़ी बनानेके लिए कभी भी पहले से फ्रिज में स्टोर किया हुआ आटा यूज न करें।
  • ऐसा करने से पूड़ी तेल ज्यादा सोखती है और फुली हुई भी नहीं बनती है।
  • पूड़ी तलने के लिए हमेशा रिफाइंड या सोयाबीन तेल का यूज करना चाहिए। ऐसा करने से कम तेल में ज्यादा चीज फ्राई की जा सकती है।
  • ऑयली फ्री पूड़ी बनाने के लिए तेल ना तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और ना ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए।
  • पूड़ी तलते समय कढ़ाई में थोड़ा सा नमक डाल दे। ऐसा करने से पूड़ी ज्यादा तेल नहीं सोखेगी।