Sunday, September 8, 2024
Homeधर्मसितंबर में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, तीज व अनंत चतुर्दशी, पितृ पक्ष की...

सितंबर में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, तीज व अनंत चतुर्दशी, पितृ पक्ष की भी होगी शुरुआत, जानें इस माह के व्रत-त्योहार

व्रत-त्योहार: अगस्त माह समाप्त होने में कुछ दिन ही शेष हैं। इसका साथ ही सावन का भी महीना खत्म हो जाएगा। इसके बाद सितंबर के साथ भाद्र माह की शुरुआत होगी। यह महीना भी पर्व और त्योहार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में कृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, हरतालिका तीज व अनंत चतुर्दशी सहित कई पर्व पड़ेंगे। वहीं, अगस्त में ही पितृ पक्ष की भी शुरुआत होगा।

सितंबर के महीने में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, कजरी तीज, हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्व मनाएं जाएंगे। जानते हैं इस साल सितंबर में व्रत-त्योहार की तिथि। अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सिंतबर शुरू होने वाला है। इस साल अधिकमास होने की वजह से सारे व्रत-त्योहार कुछ दिन 15 दिनकी देरी से आएंगे।

1 सितंबर को भाद्रपद माह आरंभ होगा। सिंतबर माह व्रत-त्योहार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सितंबर में जन्माष्टमी, कजरी तीज, हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, ऋषि पंचमी आदि बड़े व्रत-त्योहार आएंगे। इस बार सितंबर में पितपृक्ष भी शुरू होंगे। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सावन माह समाप्त के बाद भाद्र माह की शुरु हो जाता है। सावन माह समाप्त के बाद भाद्र माह की शुरुआत होगी। इस बार भाद्र व सितंबर माह एक साथ शुरू हो रहा है। इस माह की शुरुआत संकष्टी गणेश चतुर्थी और कृष्णा जन्माष्टमी के साथ होगी। जानते हैं सितंबर माह में कौन-कौन से पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं।

सितंबर माह में पड़ने वाले त्योहारों की सूची

  • 3 सितंबर (रविवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • 6 सितंबर (बुधवार)- कृष्णा जन्माष्टमी (गृहस्थ जीवन वाले मनाएंगे
  • 7 सितंबर (गुरुवार)- कृष्णा जन्माष्टमी (वैष्णव संप्रदाय वाले मनाएंगे)
  • 10 सितंबर (रविवार)- कृष्ण पक्ष एकादशी
  • 12 सितंबर (मंगलवार)- कृष्णा पक्ष प्रदोष व्रत
  • 13 सितंबर (बुधवार)- मास शिवरात्रि
  • 14 सितंबर (गुरुवार)- अमावस्या
  • 17 सितंबर (रविवार)- विश्वकर्मा पूजा
  • 18 सितंबर (सोमवार)- हरतालिका तीज
  • 19 सितंबर (मंगलवार)- वेनायकी गणेश चतुर्थी (10 दिवसीय गणपति उत्सव की शुरुआत)
  • 23 सितंबर (शनिवार)- राधा अष्टमी
  • 25 सितंबर (सोमवार)- शुक्ल पक्ष एकादशी
  • 27 सितंबर (बुधवार)- शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
  • 28 सितंबर (गुरुवार)- अनंत चतुर्दशी
  • 29 सितंबर (शुक्रवार)- पूर्णिमाध्पितृ पक्ष की शुरुआत
RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group