Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: साड़ी पहनकर लड़की ने किया ऐसा स्टंट, देखकर आंखों पर...

Viral Video: साड़ी पहनकर लड़की ने किया ऐसा स्टंट, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: आपने बहुत सी लड़कियों को सजधजकर, खूबसूरत कपड़े पहने, हाई हील्स में घूमते-टहलते देखा होगा। पर क्या आपने कभी किसी दिलकश हसीना को इस तरह सजधजकर स्टंट करते देखा है? सोशल मीडिया पर भी इन स्टंट करने वालों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। एक लड़की भी इंस्टाग्राम पर काफी चर्चित है जिसके कलाबाजी करते हुए वीडियोज वायरल हो जाते हैं। हाल ही में इस लड़की ने साड़ी पहनकर ऐसा स्टंट किया है कि लोग उसे देखकर हैरान हो रहे हैं। उसके साथ एक लड़के ने भी कमाल के करतब दिखाए हैं।

साड़ी में दिखाया करतब

वीडियो में सबसे पहले इंस्टाग्राम यूजर एक पुलअप बार यानी लोहे के रॉड पर लटकती हैं। उसके बाद रॉड पर झूलते हुए वो उसके ऊपर चढ़ जाती हैं और उसी पर खुद को गोल घुमा लेती हैं जैसे वो गुलाटी मार रही हों। इसके बाद वो कूदकर नीचे गद्दे पर लैंड कर जाती हैं। उनके बाद लड़का स्टंट दिखाता है। उसके स्टंट की खासियत ये है कि वो हवा में उछलकर डंडा पकड़ता है और फिर हाथ छोड़कर गोल घूम जाता है और दोबारा डंडे को पकड़ लेता है। वो हवा में शालू से ज्यादा गुलाटियां भी मार लेता है।

शालू एक जिमनास्ट हैं जो गजब के करतब दिखाती हैं। पर हाल ही में उन्होंने एक वीडियो (Girl in saree stunt viral video) पोस्ट किया है जो चर्चा में है। इस वीडियो में वो किसी जिम में नजर आ रही हैं और उनके साथ एक लड़का भी मौजूद है। दोनों स्टंट कर रहे हैं। पहले शालू स्टंट करती हैं और फिर वो लड़का करतब दिखाता है। यूं तो लड़के का करतब भी कमाल का है, पर शालू का इस वजह से खास है क्योंकि उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और ऐसे कपड़ों में स्टंट दिखाना मुश्किल ही होता है। इंस्टाग्राम यूजर शालू किरार को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 34 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि दोनों ने जबरदस्त एक्शन किया है। वहीं एक ने कहा कि लड़की, लड़के के करतब के आगे हार गई। वहीं एक ने कहा कि लड़के ने अच्छा तो किया, पर एक लड़की होकर इतना कुछ करना, वो लड़की भी लड़के से कम नहीं है।


RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group