Sunday, September 8, 2024
Homeट्रेंडिंगफोर्ब्स की लिस्ट में शामिल, 18 साल का इटालियन किशोर दुनिया का...

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल, 18 साल का इटालियन किशोर दुनिया का सबसे कम उम्र का अरबपति बन गया

Trending news: जीवनभर मेहनत करने के बाद ज्यादातर लोग बुढापे तक इतना पैसा भी नहीं जोड़ पाते कि एक गाड़ी खरीद सकें। यहां हमने दुनिया के सबसे कम उम्र में अरबपति बने लोगों के बारे में बताया है। फोर्ब्स हर साल दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट जारी करता है। जब इस साल यह लिस्ट जारी हुई तो सभी की निगाहें क्लेमेंटे डेल वेचियो पर थीं। क्लेमेंटे महज 19 साल की उम्र में अरबपतियों की लिस्ट में हैं।

सबसे युवा अरबपति

क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ दुनिया की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी एस्सिलोरलक्सोटिका के दिवंगत अध्यक्ष (मृत्यु 2022) लियोनार्डो डेल वेक्चिओ के छह बच्चों में से एक हैं। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें अपनी सौतेली माँ और छह भाई-बहनों के साथ, अपने पिता की लक्ज़मबर्ग स्थित होल्डिंग कंपनी डेल्फ़िन में 12.5% ​​हिस्सेदारी विरासत में मिली। असल में क्लेमेंटे महज 19 साल की उम्र में अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। इस तरह से वह दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बन चुके हैं। क्लेमेंटे के पिता इटैलियन बिलिनेयर डेल वेचियो थे। वह दुनिया में आई ग्लासेस की सबसे बड़ी फर्म एसिलोरलग्जोटिका के चेयरमैन रह चुके थे। बीते साल जून में 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

वह पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर फोकस्ड

डेल वेचियो की कुल संपत्ति 25.5 बिलियन डॉलर की थी, जिसके उत्तराधिकारी उनकी पत्नी और छह बच्चे हैं। इनमेंक्लेमेंटे भी शामिल हैजो साल 2022 में दुनिया का सबसे युवा अरबपति बन गया था। क्लेमेंटे के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य भी हैं। पिता की लग्जमबर्ग स्थित कंपनी डेल्फि न मेंक्लेमेंटे की 12.5 फीसदी की हिस्सेदारी है। फोर्ब्स के मुताबिक क्लेमेंटे की डेल वेचियो की फिलहाल संपत्ति 4 बिलियन डॉलर है। हालांकि इतनी ज्यादा संपत्ति के बावजूद क्लेमेंटे का ध्यान बिल्कुल भी नहीं भटका है। वह पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर फोकस्ड है। साइंस और टेक्नोलॉजी में उनका ध्यान काफी ज्यादा है। क्लेमेंटे की इच्छा कॉलेज जॉइन करने और इन्हीं फील्ड्स में कॅरियर बनाने की है। बताया जाता है कि उनके पास इटली मेंकई लग्जरी प्रॉपर्टी है। इसमें लेक कॉमो में एक विला और मिलान में अपार्टमेंट है। हालांकि इतनी सारी संपत्ति होनेके बावजूद क्लेमेंटे काफी लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। 2022 में अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी पाने के बाद, क्लेमेंटे 18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group