Sunday, September 8, 2024
Homeराजनीतिभारत सुनते ही सन्न रह गईं सोनिया गांधी, गठबंधन बैठक में नीतीश...

भारत सुनते ही सन्न रह गईं सोनिया गांधी, गठबंधन बैठक में नीतीश को किया किनारे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में हो रही थी तो नीतीश कुमार यह कहा कि हमारे देश को भारत नाम से जाना जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि जैसे ही सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार यह बयान सुना तो वह हैरान नजर आई, क्योंकि देश का आफिशियल नाम इंडिया से भारत करने का विचार भारतीय जनता पार्टी ने आगे किया है। इसके साथ ही भी कयास लगाए जाने लगे कि क्या नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से मोह भंग हो रहा है।

बैठक में नीतीश कुमार को किया गया किनारे

यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार यह कह जरूर रहे हैैं कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि वह कुछ लाभ तो लेना चाहते है। इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि बिहार में नीतीश कुमार को लेकर पोस्टबाजी भी हुई थी। लेकिन बैठक में ऐसा कुछ होने के बजाये नीतीश को लेकर कोई निर्णय अभी तक तो नहीं किया गया है। बैठक विपक्षी दलों के सभी बड़़े नेताओं के साथ नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर फैसला होना था लेकिन नीतीश कुमार के संयोजक बनाये जाने को लेकर जब कोई निर्णय नहीं हो पाया तो नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस से पहले ही लालू यादव के साथ बैठक से बाहर चले गए। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस बैठक में कांग्रेस ने नीतीश कुमार किनारे करने का काम किया है और कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को आगे किया गया है।

नीतीश कुमार अगला कदम क्या होगा

यह भी चर्चा में है कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे (देश के नाम भारत) का समर्थन कर नीतीश कुमार ने काफी कुछ इशारा कर दिया है। आगे क्या इस बारे में कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है लेकिन नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि वह काफी अनप्रेडिक्टेबल नेता हैं याने उनका अगला निर्णय क्या होता है यह निकटम लोगों को पता नहीं होता है। लेकिन यह भी तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार भविष्य की राजनीति को कुछ न कुछ इशारा जरूर देंगे। क्योंकि दिसंबर की 29 तारीख को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। देखिए होता है क्या….?

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group