Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को हटाया, पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार, नीरज मंडलोई...

जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह को हटाया, पोरवाल को अतिरिक्त प्रभार, नीरज मंडलोई को एमडी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का सौंपा जिम्मा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को हटाने के बाद बीती देर रात आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह को हटा दिया है। मनीष सिंह को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। वहीं विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोरवाल सचिव मुख्यमंत्री, सचिव नागर विमानन विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। देर रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पोरवाल वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं मनीष सिंह को एमडी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पद से भी हटा दिया गया है। एमडी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को सौंपी गई है। पहले प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री इसके बाद आयुक्त जनसंपर्क को हटाने के बाद से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी प्रशासनिक जमावट शुरू कर दी है।

जल्द होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त बनाए जाने के बाद से माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रशासनिक सर्जरी होगी। अभी कई और अधिकारियों को हटाए जाने की चर्चा है। इसके बाद मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा। सूत्रों की मानें को मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद नवागत मंत्रियों से पटरी बैठने वाले अधिकारियों को ही उनके विभाग में पदस्थ किया जाएगा, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए किसी भी विभाग के कार्य में कसावट लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments