हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा, जानिए कौन हो सकता है अगला मुख्यमंत्री

0
523

हिमाचल प्रदेश के बाद अब हरियाणा की राजनीति में नया भूचाल आया है। सीएम मनोहर लाल के नेतृ्त्व वाली भाजपा और अजय चौटाला के नेतृ्त्व वाली जजपा पार्टी का गठबंधन करीब साढे चार साल के बाद टूट गई है। नई सरकार में भाजपा का नया मुख्यमंत्री बन सकता है। उस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। राजभवन पल -पल बदल रही स्थितियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग को बीजेपी ने ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।