Monday, April 28, 2025
Homeधर्म4 April 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 1...

4 April 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 1 अप्रैल 2025 का राशिफल

4 April 2025 Rashifal: आइए जानते हैं, 4 अप्रैल 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 4 April 2025 ka Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 4 April 2025)

आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। आज आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। होलसेल का कारोबार कर रहे लोगों की अधिक सेल हो सकती है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 4 April 2025)

आज के दिन आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव मेट्स पर भरोसा करें लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें । लाल दाल विष्णु भगवान जी के मन्दिर में दान करें आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का दिन कारोबारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को अपने काम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 4 April 2025)

आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी। परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे। अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें। आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। आप अपने जरूरी कामों में ढील ना दे।

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं आपके लिए ठीक रहेगा । आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे।

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। सिंह राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन के शुरूआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। आज आपके पैसे उचित जगह खर्च होंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें। गर्मी के वजह से घबराहट व थकान रह सकती हैं। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें। आज घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है । गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है। किसी का मार्गदर्शन मिल सकता हैं जो कार्यक्षेत्र में आगे चलकर बहुत काम आएगा। बॉस को आपकी क्षमता और महत्व का अनुमान होने वाला है, सराहना हो सकती है। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

तुला राशिफल (Tula Rashifal 4 April 2025)

आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। हर एक बात में खुद को सही साबित करने की जिद आपके लिए नए प्रश्न उत्पन्न कर रही है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। यदि आज घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आज आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी तरह के दर्द से निपटने के लिए समय रहते मेडिसीन ले लेना सही रहेगा, निश्चिंत रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। यह एक ऐसा दिन है जो निश्चित रूप से आपके वित्तीय क्षेत्र में काफी वृद्धि ला सकता है। व्यवसाय में मौजूदा हालातों पर ही ध्यान देना जरूरी है। शेयर बाजार से जुड़े लोग सावधानी रखें। नौकरी करने वाले लोगों को आज ओव्हर टाइम करने की आवश्यकता हो सकती है।

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 4 April 2025)

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन बदलाव का दिन साबित हो सकता है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं। आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा। आज धन लाभ के लिए किसी की खुशामदी करनी पड़ सकती है। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। भूख कम लगेगी तथा मन अशांत रहने की संभावना है।

मकर राशिफल (Makar Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम का तनाव अधिक रहेगा। लेखक आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है।

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है। आप खुद को किसी तरह के उलझन से दूर रखे तो अच्छा होगा। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। यदि अविवाहित हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। आज अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार बड़ा काम प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना कर अपने कार्य पर ही ध्यान दें। आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है।

मीन राशिफल (Meen Rashifal 4 April 2025)

आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को आज पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं भी फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group