Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मAaj ka Rashifal 20 April 2024: इन राशियों को बचकर पार करना...

Aaj ka Rashifal 20 April 2024: इन राशियों को बचकर पार करना होगा शनिवार, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 April 2024: राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 20 April 2024 का Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है, तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

आज आपका शुभ अंक 9 है |

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी।

आज आपका शुभ अंक 5 है |

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज के दिन भगवान विष्णु को चने का प्रसाद जरूर चढ़ाएं आपके लिए शुभ रहेगा ।

आज आपका शुभ अंक 3 है |

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 20 April 2024)

आज के दिन विष्णु भगवान को गुड़ और चना चढ़ायें आपके लिए शुभ रहेगा। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

आज आपका शुभ अंक 2 है |

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 20 April 2024)

आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय थोडी सावधानी रखे। साथी के साथ उत्तम खानपान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा।

आज आपका शुभ अंक 10 है |

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 20 April 2024)

आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है । आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें।

आज आपका शुभ रंग आसमानी है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

तुला राशिफल (Tula Rashifal 20 April 2024)

आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। तुला राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन के शुरूआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा | अपने जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज आपका शुभ अंक 9 है |

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। शांति से फैसले लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आज किसी भी व्यक्ति की मदद करने से पहले दो बार सोच ले। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है।

आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 20 April 2024)

आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें।

आज आपका शुभ अंक 8 है |

मकर राशिफल (Makar Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। शादीशुदा जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें।

आज आपका शुभ अंक 8 है |

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 20 April 2024)

आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज के दिन भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने चाहिए आपकी अधुरी मनोकामनाये पूरी होगी ।

आज आपका शुभ अंक 6 है |

मीन राशिफल (Meen Rashifal 20 April 2024)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। घर में सकारात्मकता बनाये रखने के लिए घर की व्यवस्था में रुचि लेंगे। किसी बात को लेकर जीवनसाथी कुछ बुरा कह सकता है | प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहे | आज आपका भाग्यशाली रंग हल्का पीला है |

आज आपका शुभ अंक 4 है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments