Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मओम नमः शिवाय मंत्र के अद्भूत परिणाम, आपके अहंकार और शत्रुओं को...

ओम नमः शिवाय मंत्र के अद्भूत परिणाम, आपके अहंकार और शत्रुओं को करेगा नास, जानें इसका महत्व

Benefit Of Om namah Shivay : ओम नमः शिवाय भगवान शिव के सबसे अधिक जाप किए जाने वाले मंत्रों में से एक है। ये मंत्र भगवान शिव को समर्पित है जिन्हें महादेव के नाम से भी जाना जाता है। ॐ नमः शिवाय का जाप करना एक वरदान की तरह है जो लोग इसका जाप प्रतिदिन करते हैं उन्हें इसके अद्भूत परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर आप इस मंत्र का जाप करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत करें क्योंकि सोमवार का दिन पूरी तरह से भोलेनाथ को समर्पित है।

सनातन धर्म में वैदिक मंत्र ॐ नमः शिवाय का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है इसके जाप से जीवन के बड़े से बड़े कष्टों को खत्म किया जा सकता है। चाहे वो शारीरिक हो या फिर मानसिक। यह सिर्फ एक मंत्र नहीं है, यह एक शुभता का प्रतीक है। इस मंत्र का इतिहास हजारों साल पुराना है, जिसकी खोज करना बेहद ही मुश्किल है। हर भक्त भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा आराधना और मंत्र का जाप करते हैं। भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित किया गया है इस दिन शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान रुद्राक्ष की माला से 108 बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी माना गया है। वास्तव में, भारत में ॐ नमः शिवाय से अधिक प्रसिद्ध मंत्र के बारे में सोचना भी कठिन है। तो चलिए इस मंत्र के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ॐ नमः शिवाय का अर्थ

ॐ ब्रह्मांड से पहले, कंपन और शुद्ध अस्तित्व से शून्य था। कंपन से ‘ओम’ की ध्वनि निकली और फिर ब्रह्मांड का निर्माण हुआ।

नमः इसका अर्थ है झुकना

शिवाय: इसका अर्थ है शिव या आंतरिक स्व। सामान्य तौर पर ॐ नमः शिवाय का अर्थ है ‘मैं शिव को नमन करता हूं’। एक तरह से इस मंत्र का अर्थ है अपने आप को नमन करना क्योंकि शिव सभी में अपनी चेतना के रूप में विराजमान हैं।

ॐ नमः शिवाय का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ओम नमः शिवाय मंत्र आपके अहंकार और शत्रुओं को शांत करता है, यह आपको सही रास्ता दिखाता है और आपके मन से चिंता को कम करता है। मान्यता यह भी है कि यह मंत्र नकारात्मक ग्रहों के हानिकारक प्रभावों को कम करने में भी सहायक है।

ऐसे में इस मंत्र का जाप करना एक वरदान की तरह है, जो लोग इसका जाप प्रतिदिन करते हैं उन्हें इसके अद्भूत परिणाम देखने को मिलते हैं। अगर आप इस मंत्र का जाप करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत करें, क्योंकि सोमवार का दिन पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है।

मंत्र से होने वाले फायदे

  • जो व्यक्ति ओम नमः शिवाय मंत्र का नियमित रूप से जाप करता है, उसे धन लाभ होता है। शत्रुओं को परास्त करते हैं।
  • इस मंत्र के जाप से संतान सुख मिलता है।
  • ये महामंत्र आपकी अनेक तरह की तकलीफ को भी दूर कर सकता है।
  • इस मंत्र के जाप से जीवन चक्र समझना बहुत आसान है। इसका जाप मोक्ष की प्राप्ति के लिए भी की किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments