Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मराशिफल : आज से शुरू हो रहा है आपका गोल्डन टाइम, यदि...

राशिफल : आज से शुरू हो रहा है आपका गोल्डन टाइम, यदि आपकी मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुभ राशि है तो

राशिफल :कहा जाता है कि परिवर्तन संसार का सार्वभौमिक नियम है जो चल अचल सभी पर लागू होता है। अक्सर लोग यह कहते हैं कि मेरा तो बड़ा बुरा समय चल रहा है पता नहीं कब मेरा समय ठीक होगा तो चलिए सबका तो नहीं लेकिन कुछ लोग का समय कल से बदलने जा रहा है या यूं कहिए की आपको गोल्डन समय कल से शुरू होने जा रहा है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। कई बार एक राशि में दो या उससे अधिक ग्रहों की युति से कई शुभ संयोग का निर्माण होता है। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होता है। फरवरी का महीना भी ग्रह गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस माह में बुध ग्रह 1 फरवरी को मकर राशि में गोचर कर चुके हैं।

इसके बाद 5 फरवरी को मंगल ग्रह मकर राशि में आ चुके हैं। 12 फरवरी को धन के दाता शुक्र भी मकर राशि में गोचर करेंगे। जिससे मकर राशि में शुक्र-बुध की युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र की एक साथ आना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ग्रहों के इस संयोग से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। फरवरी माह में भी बुध-शुक्र की युति कुछ राशि वालों के लिए बेहद मंगलकारी साबित होने वाली है।

  • मेष राशि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
  • मिथुन राशि वालों को ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। परिजनों के सपोर्ट से सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • सिंह राशि वालों की भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • धनु राशि वालों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। नौकरीपेशा वालों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।
  • कुंभ राशि यदि आपकी है तो आपके सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। धन अर्जित करने के नए साधन बनेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments