छिपकली सिर पर गिरे तो समझिए बदल सकती है किस्मत, जानें शरीर के किस अंग पर गिरने से क्या मिलता है संकेत

0
5

सनातन धर्म में इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं भी भविष्य के किसी बड़े संकेत की ओर इशारा करती हैं. अक्सर घर या दफ्तर की दीवारों पर दिखने वाली छिपकली का मानव शरीर से स्पर्श होना भी महज एक इत्तेफाक नहीं है. शकुन शास्त्र के मुताबिक, छिपकली का शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर गिरना या कूदना व्यक्ति को आने वाले समय में मिलने वाले शुभ और अशुभ फलों की जानकारी देता है. आइए शकुन शास्त्र के आधार पर पंडित संजय उपाध्याय से विस्तार से जानते हैं कि शरीर के किस अंग पर छिपकली का गिरना राजयोग लाता है और कहां इसका गिरना संकट की घंटी बजाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत आने वाले शकुन शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि घर और काम से जुड़ी हर जगह की दीवारों पर छिपकली दिख ही जाती है. छिपकली का मानव शरीर पर कूदना या गिरना भविष्य का संकेत देता है. शकुन शास्त्र के मुताबिक, छिपकली यदि सीधे मनुष्य की दोनों भौंहों (भ्रू) पर गिरती है, तो इससे आपको धन और वैभव की प्राप्ति होगी.

इसके अलावा छिपकली का मनुष्य के कंठ यानी गले के मध्य पर गिरना भी शुभता का संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में मनुष्य न सिर्फ धनवान बनता है बल्कि उसे पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होती है. यदि आप प्रशासनिक स्तर पर कार्यरत हैं तो यह आपके प्रमोशन का भी सूचक है.

मनुष्य के शरीर की दाईं बाजू पर छिपकली का गिरना किसी संकट का सूचक होता है. इससे मनुष्य को स्वास्थ्य और धन की हानि भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं यदि मनुष्य की नासिका (नाक) पर छिपकली गिरती है तो इससे मनुष्य को शारीरिक कष्ट होता है. ऐसी स्थिति में मनुष्य लंबे समय तक बीमार भी हो सकता है.

वहीं यदि छिपकली मनुष्य के सिर पर कूदती या गिरती है तो यह आपके लिए राजयोग से कम नहीं है. ऐसे में आपको धन-दौलत से लेकर पद-प्रतिष्ठा तक सब कुछ मिलेगा. यह आकस्मिक धन लाभ का सूचक भी है. तो यदि आपके सिर पर भी छिपकली गिर जाए तो समझिए आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

इसके अलावा मनुष्य के पैर के घुटने पर भी यदि छिपकली गिरे तो शकुन शास्त्र में इसे काफी शुभ बताया गया है. ऐसी स्थिति में धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती है. हालांकि यदि छिपकली दौड़कर या चलकर घुटने पर चढ़ती है तो शकुन शास्त्र में उसका कोई फल नहीं बताया गया है. इसके अलावा छिपकली यदि दीवार से सीधे नाभि पर गिर जाए तो इसे अनिष्टकारी माना जाता है.

इसके अलावा छिपकली यदि दीवार से सीधे नाभि पर गिर जाए तो इसे अनिष्टकारी माना जाता है. इससे परिवार में क्लेश के साथ बिजनेस में हानि की संभावना बढ़ जाती है. कान पर भी छिपकली का कूदना शुभ नहीं होता है, बल्कि यह अनजान आफत का संकेत देता है. ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

दाहिने हाथ पर छिपकली का गिरना आपको धनवान बना सकता है. यह संतान प्राप्ति का सूचक होता है. जिनकी संतानें हैं, उन्हें उनसे कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. इसके अलावा यह आपके घर मांगलिक कार्यों का शुभ संदेश भी देता है.

पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि छिपकली के मानव शरीर पर गिरने या कूदने का ही शुभ-अशुभ फल शकुन शास्त्र में बताया गया है. यदि कोई व्यक्ति सोया है और तब छिपकली रेंगते या दौड़ते हुए मनुष्य के शरीर के किसी अंग पर चढ़ जाए, तो इसका कोई शुभ या अशुभ फल नहीं होता है.