आज दिवाली पर मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, करेंगी धनवर्षा

0
443

 आज पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। दीपोत्सव का पर्व पांच दिनों तक चलता है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की तैयारियों बहुत दिनों पहले से होने लगती है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई और विशेष सजावट करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी भगवान गणेश और धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 24 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा फिर इसके बाद 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा जिसके चलते 26 को गोवर्धन पूजा और 27 अक्तूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली पर रोशनी करने और रात को लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं रहती है।